Thursday, November 6, 2014

Bhajans 1

हमने तो भोले को मना लिया   रे 
 बम -  २ भोला बम -२ भोला -टेक 
1. माँ गोरा भी संग विराजे 
चरणो में शीश झुका लिया रे - बम -२ 
2. शीश जटा से बहे गॅंग धारा 
हमने भी गोता ला लिया रे -बम-२ 
3. मस्तक पर चंदा है सोहे 
अंधकार को दूर भगा लिया रे -बम-२ 
4. भोले को भांग का रस हैभावे 
हमने भी घूँट चढ़ा लिया रे -बम-२ 
5. डम   डम  डम -२  डमरू बाजे 
हमने भी भोले का गुण गा लिया रे - बम - २ 
6. तन  पुलकित मन प्रेम मगन है 
"हरिओम" ने भी ध्यान लगा लिया रे - बम - २ 


This Bhajan has been made and written by Hari Om Goyal .

Anyone found coping or selling the copyright bhajans would be liable for all legal proceedings at his/her own cost.

No comments:

Post a Comment